लखनऊ: साइबर क्राइम सेल ने नाईजीरियन समेत चार को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
लखनऊ। फर्जी कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ साइबर क्राइम सेल ने किया है। गिरफ्तार लोगों में एक नाईजीरियन नागरिक सहित चार लोग शामिल हैं। गिरोह के सदस्य फर्जी कम्पनीयों के एजेन्ट बनकर ग्राहकों (थोक/फुटकर विक्रेताओं) से फेसबुक / ईमेल व फोन के माध्यम से सम्पर्क साधते थे। ग्राहक …
लखनऊ। फर्जी कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ साइबर क्राइम सेल ने किया है। गिरफ्तार लोगों में एक नाईजीरियन नागरिक सहित चार लोग शामिल हैं। गिरोह के सदस्य फर्जी कम्पनीयों के एजेन्ट बनकर ग्राहकों (थोक/फुटकर विक्रेताओं) से फेसबुक / ईमेल व फोन के माध्यम से सम्पर्क साधते थे। ग्राहक को ज्यादा लाभ देने का लालच देते और विश्वास जमाने के लिए पहले एक कम्पनी का एजेन्ट बनकर ग्राहक को सस्ते दाम में प्रोडेक्ट बेंच देते थे और उसके बाद दूसरी कम्पनी के एजेन्ट बनकर उसी प्रोडेक्ट को महगें दाम पर खरीद लेते थे।
जब ग्राहक व्यापार करने के लिये प्रोडेक्ट को अधिक मात्रा में लेने के लिये सहमत हो जाता था, तो ग्राहक से प्रोडेक्ट को अधिक मात्रा में बुक कराने के लिये लाखों रुपये अपने खातों में ट्रान्सफर करा लेते थे। रुपये खाते में आने के बाद ग्राहक को नकली माल बेच देते थे और अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेते थे। इन चारों की गिरफ्तारी पालघर महाराष्ट्र से की गई है। इनकी ठगी के शिकार एक पीड़ित ने मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराने के साथ ही साइबर सेल से भी मामले की शिकायत की थी। उसका कहना था कि इस गिरोह ने लिक्विड ऑयल देने के नाम पर उससे 38 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इनके कब्जे से एक-एक लीटर के 12 लिंगो लिक्विड ऑयल ऊषा ब्रांड, एक कार एवं मोबाइल बरामद किया है।
ये हुए गिरफ्तार
- महेश महादेव पवार निवासी कमरा नं० 12 अष्टविनायक अपार्टमेंट चन्दन सर रोड विरार ईस्ट महाराष्ट्रा।
- चेतन पाण्डूरंग तोरस्कर निवासी खरडी पोस्ट दातीवारे ग्राम पंचायत खरडी उम्बर पाडा थाना केवड़ा जनपद पालघर महाराष्ट्रा। वर्तमान पता- 301 हिरा विद्यालय रोड डोगंर पारा विरार पाटिल आडी थाना आर्नाला जिला पालघर महाराष्ट्र।
- विक्रान्त मंगेश सिरोडेकर निवासी ई विंग फ्लैट नं0 905 नक्षत्र अपार्टमेंट नायगांव थाना वालीव जनपद पालघर महाराष्ट्र।
- जॉन उर्फ पैट्रिक मूल निवासी अबिया स्टेट-51 मार्केट रोड अबा नाईजीरिया, वर्तमान पता रूम नम्बर 3/11 अर्शा अर्पाटमेंट 90 फिट नालासोपारा महाराष्ट्र।
