बरेली: अवंतीबाई में अब 23 को जारी होगी मेरिट
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज, अवंतीबाई व अन्य महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण लगभग पूरे हो चुके हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली भी जारी कर दी है। अब महाविद्यालय मेरिट सूची जारी कर प्रवेश शुरू करेंगे। रानी अवंतीबाई ने पहले 21 अगस्त को मेरिट जारी करने की सूचना जारी की थी लेकिन …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज, अवंतीबाई व अन्य महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण लगभग पूरे हो चुके हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली भी जारी कर दी है। अब महाविद्यालय मेरिट सूची जारी कर प्रवेश शुरू करेंगे। रानी अवंतीबाई ने पहले 21 अगस्त को मेरिट जारी करने की सूचना जारी की थी लेकिन अब मेरिट सूची 23 को जारी की जाएगी। वहीं बरेली कॉलेज में पहली मेरिट 22 अगस्त को जारी की जाएगी।
रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण शनिवार सुबह 11 बजे बंद कर दिए गए हैं। पहले छात्राओं को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन भरे हुए पंजीकरण फार्म जमा करने के निर्देश दिए गए थे और 4 बजे पहली मेरिट सूची जारी होनी थी, जो जारी नहीं हो सकी। मीडिया प्रभारी रंजू राठौर ने बताया कि करीब 550 छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। 150 से अधिक छात्राएं भरे हुए परीक्षा फार्म जमा नहीं हो सकी हैं। ऐसे में मेरिट जारी होने पर वे प्रवेश से वंचित रह जाएंगी।
हो सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों व दूरदराज की छात्राओं को समय पर सूचना न मिल सकी हो इसलिए अब छात्राओं को 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण फार्म के साथ सभी प्रमाणपत्र महाविद्यालय में जमा करने का मौका दिया गया है। इसके बाद किसी छात्रा के पंजीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा। बीएससी, बीए व बीकॉम की पहली मेरिट 23 अगस्त को 3 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। 24 को पीईटी परीक्षा होनी है। इसके चलते 25 से मेरिट के आधार पर प्रवेश शुरू होंगे।
