प्रयागराज: महिला ने तीन बच्चों के साथ यमुना में कूदकर दी जान
प्रयागराज। रक्षाबंधन के दिन एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई ,जिससे चारों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के लालापुर इलाके में महिला ने अपने बच्चों के संग युमना …
प्रयागराज। रक्षाबंधन के दिन एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई ,जिससे चारों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के लालापुर इलाके में महिला ने अपने बच्चों के संग युमना नदी में कूद कर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालापुर क्षेत्र के बसई गांव निवासी शिव कुमार की पत्नी रेनू (30) रविवार सुबह अपने तीन बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगा दी,जिससे सभी की डूबने की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष के लोगो ने सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया जिससे तंग आकर महिला ने तीनों बच्चों सरिता (15),सरोज(10) और बेटा गोलू (08) था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े-
बाराबंकी: डंपर और बाइक की टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पति की स्थिति नाजुक
