लखनऊ: रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर करेंगे अयोध्या व गोरखपुर का दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर 28 अगस्त को अयोध्या जायेंगे। श्री ठाकुर यात्रा के दौरान हनुमान गढ़ी तथा रामलला के दर्शन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसी प्रकार वे 29 अगस्त को गोरखपुर की यात्रा के दौरान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर 28 अगस्त को अयोध्या जायेंगे। श्री ठाकुर यात्रा के दौरान हनुमान गढ़ी तथा रामलला के दर्शन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसी प्रकार वे 29 अगस्त को गोरखपुर की यात्रा के दौरान गोरखनाथ मंदिर दर्शन तथा कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे।

उन्होने पुलिस महानिदेशक तथा अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी पिछली यात्रा को उच्चस्तरीय दवाब में एक घटना से कथित रूप से एक वर्ग विशेष तथा महिलाओं में उत्पन्न काफी नाराजगी के आधार पर निरस्त कर उन्हें नज़रबंद कर दिया गया। इसी कारण काफी पहले से अपने कार्यक्रम की सूचना दे रहे हैं, ताकि इस सम्बन्ध में समस्त आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक प्रबंध सुनिश्चित किया जाये तथा दुबारा जानबूझ कर अंतिम समय में कार्यक्रम निरस्त न किया जाये।

संबंधित समाचार