गोरखपुर: 14 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस कर्ज
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में 14 साल की सैनिक की नाबालिग बेटी के साथ मकान मालिक के दमाद ने दुष्कर्म किया। दो दिन पहले बच्ची की मां ने शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। बच्ची और उसकी मां किराए के मकान में रहते थे। आरोपी दीपक तिवारी उर्फ अभिषेक सीताकुंड का रहने वाला है। वो शहर …
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में 14 साल की सैनिक की नाबालिग बेटी के साथ मकान मालिक के दमाद ने दुष्कर्म किया। दो दिन पहले बच्ची की मां ने शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। बच्ची और उसकी मां किराए के मकान में रहते थे। आरोपी दीपक तिवारी उर्फ अभिषेक सीताकुंड का रहने वाला है। वो शहर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था औऱ शहर में ही किराए पर रहता था। 14 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर आरोप ने दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ है। सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से दीपक को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें, शहर में रहते हुए आरोपी अपने ससुराल आता जाता रहता था, जिसके चलते सैनिक की पत्नी और उसकी जान-पहचान हो गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार करते ही दिन में कोर्ट में पेश किया जहां उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्टका केस दर्ज हुआ।
