‘किस्मत 2’ का रोमांटिक टाइटल ट्रैक बी प्राक की दमदार आवाज में हुआ रिलीज, यहां सुनिए
मुंबई। एमी विर्क और सरगुन मेहता अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क़िस्मत 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो गया है। किस्मत 2 के टीजर के रिलीज के बाद, अब निर्माता इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह भावुक गीत, बी प्राक द्वारा गाया गया एक दुखद रोमांटिक …
मुंबई। एमी विर्क और सरगुन मेहता अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क़िस्मत 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो गया है। किस्मत 2 के टीजर के रिलीज के बाद, अब निर्माता इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भावुक गीत, बी प्राक द्वारा गाया गया एक दुखद रोमांटिक राग है। जानी द्वारा लिखा गया यह गीत निश्चित रूप से चार्टबस्टर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म अंकित विजन, नवदीप नरूला और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है।
श्री नरोत्तम जी स्टूडियोज और ज़ी स्टूडियोज़ क़िस्मत 2 को रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं, जिसमें एमी विर्क, सरगुन मेहता और तानिया मुख्य किरदार में नजर आएंगे।जगदीप सिंह सिद्धू द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में 23 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा।
