लखनऊ: …तो इसलिए कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचे कांग्रेसी
लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कांग्रेसी नेताओं के न पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुस्लिम वोट बैंक पर असर न पड़े, इस कारण कांग्रेसी नेता दिवंगत नेता के आवास नहीं पहुंचे और न ही अत्येष्टि में शामिल हुए। नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये …
लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कांग्रेसी नेताओं के न पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुस्लिम वोट बैंक पर असर न पड़े, इस कारण कांग्रेसी नेता दिवंगत नेता के आवास नहीं पहुंचे और न ही अत्येष्टि में शामिल हुए। नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये ट्विट तक नहीं किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हों या प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी।
ये दोनों नेता लगभग हर मुद्दे पर ट्वीट जरूर करते हैं, पर राम मंदिर के नायक कल्याण सिंह के निधन पर ये नेता सामान्य शिष्टाचार भी भूल गये। प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत दूसरे नेताओं ने भी शिष्टाचार नहीं दिखाया। पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी ने जरूर शोक संवेदना व्यक्त किया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि उन्होंने निधन के बाद रात में ही मीडिया में बयान देकर संवेदना व्यक्त की थी। मालूम हो कि हाल ही में कांग्रेस का तीन दिवसीय जन भारत महासंपर्क अभियान पूरा हुआ। इस अभियान में सभी नेताओं-पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी और वे लोगों से जनसम्पर्क कर आगामी चुनाव में उन्हें अपने पक्ष में आने की अपील करते नजर आये थे, लेकिन कल्याण सिंह के निधन पर इन नेताओं ने चुप्पी साध ली।
