रामपुर: फर्जी जन्म प्रमाण मामले की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दुबई में जन्मी बच्ची का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी गठित होने के बाद खलबली मची हुई है। पालिका जन्म प्रमाण पत्र मामले में कई अह्म बिन्दुओं पर जांच करा रही है। …

रामपुर, अमृत विचार। दुबई में जन्मी बच्ची का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी गठित होने के बाद खलबली मची हुई है। पालिका जन्म प्रमाण पत्र मामले में कई अह्म बिन्दुओं पर जांच करा रही है। इसके बाद दोषियों पर एफआईआर दर्ज होगी। हालांकि, इससे पहले दुबई में जन्मी बच्ची की एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता जांच कर चुके हैं।

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर जेबी नाज की बेटी रुश्दा और हफीजा नाम से बने जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी में नगर पालिका परिषद के एई, जेई और मुख्य खाद्य वं स्वच्छता निरीक्षक को शामिल किया गया है।

अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद ने बताया कि पालिका द्वारा कई अह्म बिन्दुओं पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य उजागर होंगे इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इससे पहले दुबई में जन्मी बच्ची के दो जन्म प्रमाण पत्रों की जांच एडीएम प्रशासन द्वारा भी की जा चुकी है।

यह है मामला-
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर ने दुबई में बेटी को जन्म दिया। दुबई में जन्मी बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र दुबई में बनवा लिया गया। भारत आने पर रामपुर नगर पालिका परिषद से दुबई में जन्मी बच्ची का दूसरा जन्म प्रमाण पत्र दूसरे नाम से बनवा लिया गया। इस मामले में एडीएम प्रशासन द्वारा जांच की गई और रामपुर नगर पालिका परिषद से बने जन्म प्रमाण पत्र को रद कर दिया गया। इस मामले में पालिका द्वारा जांच कराई जा रही है इसके बाद दोषियों पर एफआईआर कराई जाएगी। इस मामले की शिकायत अब्दुल सलाम खां द्वारा की गई थी।

नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा बच्ची का प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में पालिका के एई, जेई और मुख्य खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक को शामिल किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी। डा. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर

संबंधित समाचार