बिजनौर: नाले में मिले शव की परिजनों ने की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर,अमृत विचार। नाले में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त गिलाड़ी निवासी जगदीश पुत्र मुंशीराम के रूप में हुई। जिसकी पुष्टि मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने की। बता दें कि सोमवार की सुबह झालू मार्ग स्थित बने नाले में एक सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का …

बिजनौर/नहटौर,अमृत विचार। नाले में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त गिलाड़ी निवासी जगदीश पुत्र मुंशीराम के रूप में हुई। जिसकी पुष्टि मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने की। बता दें कि सोमवार की सुबह झालू मार्ग स्थित बने नाले में एक सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद हुआ था।

जिसे पुलिस ने मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव सड़ा गला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो एवं वीडियो देखकर ग्राम गिलाड़ी के ग्रामीणों ने शव को गांव के जगदीश के होने की आशंका व्यक्त की।

मृतक के साले सुनील कुमार व भांजे मयंक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के कपड़े व कद काठी के आधार पर उसकी पहचान जगदीश पुत्र मुंशीराम 50 के रूप में की। कस्बा इंचार्ज बबलू सिंह ने मृतक के रिश्तदारों द्वारा शव की शिनाख्त जगदीश के रूप में करने की पुष्टि की है। मृतक शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी तथा उसका पुत्र अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ रहा है। घटना की सूचना से गांव में शोक व्याप्त है।

संबंधित समाचार