सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए लाना पड़ रहा सांसद का लेटर
बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बरेली में कोरोना संक्रमण काल के बाद अब सरकारी स्कूलों (Government School) में भी एडमिशन लेना आसान नहीं रहा। स्कूलों में एडमिशन के लिए सिफारिशें लगवानी पड़ रही है। हैरत की बात है कि क्यारा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में एडमिशन के लिए खुद आवंला सांसद …
बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बरेली में कोरोना संक्रमण काल के बाद अब सरकारी स्कूलों (Government School) में भी एडमिशन लेना आसान नहीं रहा। स्कूलों में एडमिशन के लिए सिफारिशें लगवानी पड़ रही है। हैरत की बात है कि क्यारा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में एडमिशन के लिए खुद आवंला सांसद धर्मेंद्र कश्यप को पत्र लिखना पड़ा है। वजह रही कि स्कूल में सीटें नहीं होने से एडमिशन न होना। हालांकि स्कूल की प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन का कहना है कि वह बच्चे का एडमिशन कर लेंगी।
जब एडमिशन नहीं हुआ तो पहुंचे सांसद के पास
दरअसल, क्यारा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में गांव के रहने वाले रमेश सिंह को अपने बेटे का एडमिशन कक्षा छह में करना था। जब स्कूल में उनके बेटे का एडमिशन नहीं हुआ तो वह आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पास पहुंच गए। जिसके बाद सांसद ने अपने लेटर पैड पर स्कूल के प्रधानाध्यपिका को एडमिशन में मदद के लिखा। जिसके बाद अभिभावक उस लेटर पैड के साथ स्कूल पहुंचे।
स्कूल में है 300 से अधिक बच्चे
यूपीएस कांधरपुर की प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन ने बताया कि इस समय 300 ये अधिक एडमिशन हो चुके है। इसके बाद भी लोग लगातार स्कूल में एडमिशन के लिए स्कूल पहुंच रहे है। स्कूल में तीन कक्षों में तीन कक्षाएं (6,7 और 8) संचालित होती है। शबीना परवीन का कहना है कि उनके स्कूल में एक कक्षा में 100 से अधिक एडमिशन होने की वजह से बच्चों को बैठाने में भी समस्या होती है। उधर, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी होना जरूरी है। इसलिए वह अब एडमिशन लेने में असमर्थ थी।
यह भी पढ़े- रेलवे ने चार महीनों में कुल 1695 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक की वसूली
कोरोना संक्रमण के बाद से बढ़ा एडमिशन का स्तर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में पिछले तीन वर्षों में 100 से अधिक बच्चों का एडमिशन बढ़ चुका है। कोरोना संक्रमण के समय वर्ष 2019-20 में स्कूल में करीब 200 छात्र-छत्राएं पंजीकृत थे। इसके बाद वर्ष 2020-21 में यह संख्या बढ़कर करीब 292 पहुंच गई। अब वर्ष 2021-22 में स्कूल में 300 से अधिक एडमिशन हो चुके है।
