बरेली: जिले में नए संक्रमितों के इलाकों की 14 दिन तक होगी निगरानी
बरेली, अमृत विचार। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमितों के मामले मिलेंगे, वहां की 14 दिन निगरानी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। बदलते मौसम को ध्यान में रख सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में कुछ चिह्नित पॉश इलाकों में संक्रमितों …
बरेली, अमृत विचार। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमितों के मामले मिलेंगे, वहां की 14 दिन निगरानी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। बदलते मौसम को ध्यान में रख सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है।
कोरोना की दूसरी लहर में कुछ चिह्नित पॉश इलाकों में संक्रमितों की संख्या अधिक थी।
इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने अधिक सैंपलिंग व कॉटैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रैपिड रिस्पांस टीम और डब्ल्यूएचओ की महामारी नियंत्रण टीम ने पूरे इलाके में 28 दिन सघन निगरानी की थी। सैम्पल भी अधिक लिए गए। यह फॉर्मूला काफी कारगर निकला। इसको अब पूरे शहर में लागू करने की योजना है।
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि अब एक भी पॉजिटिव केस मिलने पर उस क्षेत्र में मरीज के निगेटिव होने तक निगरानी जारी रहेगी। मरीज के ठीक होने के बाद भी उसे सात दिन आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि केरल, मुम्बई और बेंगलुरु से आने वाले यात्रियों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। ये शहर संक्रमण को लेकर संवेदनशील है। इन जगहों से आने वाले अपनी जांच जरूर कराएं और सात दिन आइसोलेशन में रहें।
