बरेली: पहली डोज के लिए ऑन-द- स्पॉट पंजीकरण की सुविधा बंद
बरेली, अमृत विचार। कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज के लिए अब पहले की तरह ऑनलाइन पंजीकरण कर स्लॉट बुक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वैक्सीनेशन की उपलब्धता के अनुसार ऐसा शासन की ओर से निर्देशित किया गया है। अब वैक्सीनेशन केंद्र पर आन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा लाभार्थियों को नहीं मिल …
बरेली, अमृत विचार। कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज के लिए अब पहले की तरह ऑनलाइन पंजीकरण कर स्लॉट बुक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वैक्सीनेशन की उपलब्धता के अनुसार ऐसा शासन की ओर से निर्देशित किया गया है। अब वैक्सीनेशन केंद्र पर आन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा लाभार्थियों को नहीं मिल पाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर कुछ समय के लिए ऑन स्पाट पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई थी लेकिन अब नए आदेशों के बाद पहले जैसी व्यवस्था ही लागू होगी। यानी आन स्पाट रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होंगे। नई व्यवस्था बुधवार से ही मान्य होगी। दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए शनिवार का दिन निर्धारित है।
25 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 25,597 ने कराया वैक्सीनेशन
जिले में मंगलवार को 102 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 25,597 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 25000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था।
इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 8500 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 8694 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 8483 ने कोविशिल्ड व 211 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 16,500 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 16,903 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर बुधवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्लॉट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
