बरेली: आज जारी हो सकता है प्रथम वर्ष का रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक प्रथम व परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिन छात्रों का रिजल्ट आरडी (रिजल्ट डिटेन) की वजह से रुक रहा था, उनकी समस्या दूर करके रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जिन छात्रों की आरडी …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक प्रथम व परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिन छात्रों का रिजल्ट आरडी (रिजल्ट डिटेन) की वजह से रुक रहा था, उनकी समस्या दूर करके रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जिन छात्रों की आरडी अभी सही नहीं हो पायी है, उनका रिजल्ट बाद में अपडेट किया जाएगा।

स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में करीब पौने दो लाख छात्र पंजीकृत थे। शासन के निर्देश पर इस बार परीक्षाएं नहीं करायी गई थीं और सभी छात्रों को प्रोन्नत कर दिया गया था। पहले रिजल्ट अगस्त के शुरुआत में जारी होना था लेकिन 1016 छात्रों की आरडी लगी हुई थी।

इसके बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने सभी छात्रों की आरडी क्लियर करने के निर्देश दिए थे। अधिकांश छात्रों की आरडी ठीक हो गई है और जिनकी बची है, उन्हें भी ठीक किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार