संभल: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
संभल/बहजोई, अमृत विचार। संभल-चंदौसी मार्ग पर कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायलों को आननफानन में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना …
संभल/बहजोई, अमृत विचार। संभल-चंदौसी मार्ग पर कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायलों को आननफानन में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाक्टर ने घायल युवक को उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला निवासी अरबाज (26) पुत्र कासिम और गांव का ही निवासी सलमान पुत्र अनवार अपने किसी काम से बुधवार को बाइक पर सवार होकर थाना बनियाठेर के गांव जनैटा गए थे। दोनों युवक अपना काम निपटाने के बाद रिश्तेदारी में से दोपहर के समय में बाइक से ही अपने घर को लौट रहे थे।
बाइक सवार दोनों युवक चंदौसी-बहजोई मार्ग पर गांव बमनेटा के पास पहुंचे ही थे कि बहजोई की तरफ से आ रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो चालक कार लेकर फरार हो गया।
युवक को सड़क पर घायल अवस्था में देखे राहगीरों ने पीआरवी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद भाग रहे कार चरालक को चंदौसी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अपनी निजी कार से घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
