बरेली: अस्पताल में भर्ती घायल की जेब से बरामद हुई स्मैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। युवक का इलाज कर रहे चिकित्सक भी हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस की शुरुआती जांच में अफीम की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। …

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। युवक का इलाज कर रहे चिकित्सक भी हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस की शुरुआती जांच में अफीम की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। बदायूं स्थित दातागंज के बिहारीपुरा निवासी सुरेश सोमवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस द्वारा उसे बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

युवक की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे आईसीयू में स्थानंतरण कर दिया। अस्पताल के कर्मचारी ने जब युवक के खून से सने कपड़े बदले तो उसे युवक की जेब से भीगे हुए नशीले पदार्थ का पैकट मिला। कर्मचारी ने तुरंत ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को सूचना दी। घायल के पास नशीला पदार्थ देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए और उन्होंने तत्काल सुभाषनगर पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घायल युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से अफीम की पुड़िया बरामद हुई। सुभाषनगर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि सुरेश की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। हालांकि उसके पते से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही अस्पताल में भर्ती करने वाले एंबुलेंस कर्मचारी को भी तलाश जा रहा है।

संबंधित समाचार