बरेली: कुदेशिया रेलवे फाटक पर नौ ब्लॉक का अंडर पास बनेगा, गोरखपुर मुख्यालय से मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया रेलवे फाटक पर नौ ब्लॉक का अंडरपास बनेगा। रेलवे की सहमति के बाद गोरखपुर मुख्यालय से इसकी अनुमति भी दे दी गई। करीब ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडर पास के लिए मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कॉलम निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यहां अंडरपास बनाने …

बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया रेलवे फाटक पर नौ ब्लॉक का अंडरपास बनेगा। रेलवे की सहमति के बाद गोरखपुर मुख्यालय से इसकी अनुमति भी दे दी गई। करीब ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडर पास के लिए मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कॉलम निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यहां अंडरपास बनाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास जल्द खुदाई शुरू होगी। इसके बाद ब्लॉक लेकर कॉलम रखे जाएंगे।

इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुदेशिया फाटक पर  अंडरपास बनाने के लिए टेंडर को मंजूरी मिल गई है। मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज द्वारा ब्लॉक बनाने का किया जा रहा है। जैसे ही अंडर पास बनकर तैयार होगा। कुदेशिया फाटक बंद कर दिया जाएगा।

दरअसल अप्रैल में जनता और स्थानीय पार्षद ने कुदेशिया फाटक बंद किए जाने का विरोध किया था। रेलवे के अधिकारी अचानक रात को जेसीबी आदि लेकर मौके पर फाटक बंद करने के लिए पहुंचे थे। वहां क्षेत्रीय जनता ने पार्षद के नेतृत्व में रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार तक पहुंचा। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से संपर्क साधकर फाटक को बंद करने से रुकवाया।

इसके बाद नगर विधायक डा. अरुण कुमार अंडर पास बनाने की मांग को बल दिया। नगर विधायक क्षेत्रीय पार्षद गौरव सक्सेना के साथ डीआरएम से मिले थे। इसके बाद डीआरएम आशुतोष पंत ने स्वयं मौका मुआयना किया था। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से अंडर पास निर्माण का प्रस्ताव मांगा था, जिसकी स्वीकृति गोरखपुर मुख्यालय से हो गई है। कुदेशिया पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। अभी फाटक बंद होने से भी लोगों को तमाम दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

संबंधित समाचार