बरेली: मुंबई में ही बनवाया था असलम ने फर्जी आधार कार्ड, गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुंबई से बरेली धार्मिक आयोजन में शरीक होने आए असलम के फर्जी आधारकार्ड बनवाने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने असलम का मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ असलम ने खुद को आइसक्रीम बेचने का काम करने वाला बताया है। पूछताछ के बाद इज्जतनगर …

बरेली, अमृत विचार। मुंबई से बरेली धार्मिक आयोजन में शरीक होने आए असलम के फर्जी आधारकार्ड बनवाने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने असलम का मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ असलम ने खुद को आइसक्रीम बेचने का काम करने वाला बताया है। पूछताछ के बाद इज्जतनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

बरेली हवाई अड्डे पर किसी दूसरे व्यक्ति के टिकिट पर यात्रा करने वाले असलम को मंगलवार की दोपहर एयरपोर्ट अधिकारियों ने शक के आधार पर रोक लिया था। जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि असलम मुंबई के अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। बताया कि उसकी कॉलोनी के ही रहने वाले 10 लोग बरेली में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आ रहे थे।

बरेली आने से दो रात पहले असलम की बात अपने पहचान के एक व्यक्ति से हुई। जिसने उनसे बरेली में चलने के लिए पूछा। वहीं असलम ने रुपये न होने की बात बताई तो पहचान वाले ने एक साथी की तबियत खराब होने की बात कहते हुए उसके टिकट पर चलने की बात कही। असलम ने बताया कि अगले ही दिन मुंबई में एक जगह से उसने बीमार व्यक्ति अशफाक नबाव शेख के नाम पर फर्जी आधारकार्ड बनवाया और उसपर खुद की फोटो भी एडिट करवा ली। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E828 से मुंबई से बरेली आ गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर भी अधिकारियों की नजरों में भी असलम इस्माइल माला ने धूल झोंक दी। मंगलवार को वह वापस मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा तो सुरक्षा अधिकारियों को उसपर शक हुआ। जिसके बाद उससे पूछताछ हुई। फर्जी पाए जाने के बाद इज्जतनगर थाने में एयरपोर्ट अधिकारियों व सिविल पुलिस ने 24 घंटों तक उससे पूछताछ की। बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के रक्षा अधिकारी एन नवीन कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और न्यायालय के आदेश पर असलम को जेल भेज दिया गया।

मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच
एयरपोर्ट सुरक्षा में सेंध लगाने वाले असलम इस्माइल माला द्वारा फर्जी आधारकार्ड बनवाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आगे भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने असलम का मोबाइल जब्त कर उसके सीडीआर निकलवाकर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सीडीआर की जांच पड़ताल से असलम के बारे में कई नई जानकारी हासिल हो सकती है।

ईवेंट मेंनेजमेंट करता था असलम
असलम इस्माइल माला ने बताया कि दो साल पहले वह मुंबई के अंधेरी में ही ईवेंट मेनेजमेंट का काम करता था। दो साल कोविड काल में लॉकडाउन के चलते उसका धंधा बंद हो गया जिसके बाद उसने जोगेश्वरी में ही आइसक्रीम बेचने का काम शुरू किया था। बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मुंबई में उसके साथ उसकी 81 वर्षीय मां, पत्नी तहसीम और तीन बच्चे एक बेटी व दो बेटे रहते हैं।

संबंधित समाचार