सीतापुर: राहगीर को गोली मारकर बाइक लूट ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिला मुख्यालय से लहरपुर जा रहे बाइक सवार एक युवक को खैराबाद व तालगांव थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बुधवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और उसकी बाइक लूटकर भाग निकले। घटना के बाद युवक …

सीतापुर। जिला मुख्यालय से लहरपुर जा रहे बाइक सवार एक युवक को खैराबाद व तालगांव थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बुधवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और उसकी बाइक लूटकर भाग निकले। घटना के बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रवीण जोशी नाम का युवक जिला मुख्यालय से बुधवार की देर रात बाइक पर सवार होकर लहरपुर जा रहा था। रास्ते में खैराबाद व तालगांव थाना क्षेत्र की सीमा पर बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। जिसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। इस पर प्रवीण जोशी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी।

गोली मारने के बाद बदमाश उसकी बाइक व अन्य सामान लूट ले गए। घटना के बाद दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि युवक मोबाइल टावर पर काम करता था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।  जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार