आगरा: मौसम के गर्म तेवर से बेहाल लोग, जन्माष्टमी तक रहेगा यही हाल…
आगरा। मानसून के मौसम में भी कई शहर ऐसे हैं जो बारिश को तरस रहे हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही अगरा के साथ भी हो रहा है। इस समय आगरा प्रदेश के सभी शहरों में सबसे ज्यादा गर्म शहर है। मंगलवार से आगरा में तेज धूप और गर्मी बनी हुई है। यही मौसम बुधवार …
आगरा। मानसून के मौसम में भी कई शहर ऐसे हैं जो बारिश को तरस रहे हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही अगरा के साथ भी हो रहा है। इस समय आगरा प्रदेश के सभी शहरों में सबसे ज्यादा गर्म शहर है। मंगलवार से आगरा में तेज धूप और गर्मी बनी हुई है। यही मौसम बुधवार को भी था। आगरा के लोग बढ़ती गर्मी से काफी परेशान हैं। बुधवार की बात करें तो शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा, 36.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा, 28.4 डिग्री रहा।
आगरा का तापमान दिन-रात बराबर ही रहता है। गर्मी में किसी भी तरह की कमी होती नजर नहीं आ रही। आगरावासी गर्मी से काफी पीड़ित हैं। इसी बीच मौसम विभाग नें बताया कि शहर में जन्माष्टमी तक मौसम के हाल कुछ ऐसे ही गर्म बने रहेंगे। इसी के साथ जन्माष्टमी पर बारिश के आसार भी जताए हैं।
आगरा के बाद बढ़ती गर्मी का शिकार लखीमपुर खीरी बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहता है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस है। अलीगढ़, लखनऊ और मेरठ में भी मौसम के गर्म तेवर देखने को मिल रहे हैं।
