बाराबंकी: चिनहट पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी मारफीन के साथ गिरफ्तार
बाराबंकी। लखनऊ के चिनहट थाना की पुलिस की हिरासत में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान फरार हुआ आरोपी जैदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान आरोपी के पास से तीन सौ ग्राम मारफीन बरामद हुई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पाण्डेय ने जैदपुर …
बाराबंकी। लखनऊ के चिनहट थाना की पुलिस की हिरासत में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान फरार हुआ आरोपी जैदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान आरोपी के पास से तीन सौ ग्राम मारफीन बरामद हुई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पाण्डेय ने जैदपुर पुलिस को मिली कामयाबी का खुलासा करते हुऐ बताया कि गुरुवार सुबह जैदपुर के टिकरा ग्राम के पास चंदौली नहर की पुलिया पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में तलाशी अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
पकड़ा गया भीम कुमार गौतम पुत्र मदन प्रसाद चिनहट थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीगंज का निवासी है। जिसने पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों पहले उसके विरुद्ध चिनहट थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में पकड़े जाने के बाद, ज़ब पुलिस वाले चिकित्सीय परीक्षण कराने ले गये तो वहां से दीवार को कूद कर भाग गया था। आरोपी भीम गौतम के पास से बरामद हुई तीन सौ ग्राम मारफीन के चलते जैदपुर थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ करके जेल भेजा जायेगा। प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर, उप निरीक्षक मदनपाल, हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव और आरक्षी शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
