कुशीनगर: पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर पति ने खाया जहर, जानें वजह
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा दलीपनगर के टोला गोपाल टोला में गुरुवार को 35 वर्षीय युवक जितेंद्र ने पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतार दिया व स्वयं जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भर्ती …
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा दलीपनगर के टोला गोपाल टोला में गुरुवार को 35 वर्षीय युवक जितेंद्र ने पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतार दिया व स्वयं जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुड़वा दिलीपनगर में दोपहर के समय ऐसी हृदयविदारक घटना घटी कि जो जहां सुना वहीं से घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़ा।
विरीझन कुशवाहा के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा धर्मेंद्र और छोटा सुनील। बीच का लड़का जितेंद्र अपने भाई और पिता से अलग मकान बनाकर गांव में ही कुछ दूरी पर रहता है। जितेंद्र की मां राजपति देवी दोपहर के समय बच्चों का हाल चाल जानने जितेंद्र के घर पहुंचीं तो घर का दरवाजा बंद देख आवाज लगाने लगीं। अंदर से आवाज नहीं आने से अनहोनी का शंका होने लगा। उनके शोर पर गांव के कुछ लोग आए। दीवार से चढ़कर देखे तो घर में खून दिखाई दिया। किसी तरह से ग्रामीणों ने घर के अंदर दरवाजा खोलकर प्रवेश किया।
लीलावती 31 वर्ष, आकाश 8 वर्ष, विकास 6 वर्ष, निखिल 4 वर्ष जमीन पर पड़े हुए थे और धारदार हथियार से उनके ऊपर वार किया गया था। ग्रामीणों ने देखा तो जितेंद्र भी चौकी के नीचे मुंह से झाग फेंक रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र ही पत्नी बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने के नियत से जहर खा लिया था। कुछ दिन पहले ही जितेंद्र दारू पीकर पत्नी से झगड़ा किया था जिससे पत्नी मायके चली गयी थी। दो रोज पहले ही पत्नी को बुला कर लाया था, और आज यह घटना कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ व थानाध्यक्ष कसया मौके पर पहुँच कर चारों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
