हरदोई: आवारा जानवरों से पीड़ित किसानों ने बयां किया अपना दर्द, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा द्वारा किसान जन संवाद कार्यक्रम में किसानों ने आवारा जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग भाजपा नेताओं से की। किसान जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधान सभा सवायजपुर के ग्राम लमकन व इकनौरा में भाजपा नेताओं ने किसानों से संवाद किया। आयोजित किसान जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य …

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा द्वारा किसान जन संवाद कार्यक्रम में किसानों ने आवारा जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग भाजपा नेताओं से की। किसान जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधान सभा सवायजपुर के ग्राम लमकन व इकनौरा में भाजपा नेताओं ने किसानों से संवाद किया। आयोजित किसान जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ने किसानों से जनसंवाद किया।

मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री ( किसान मोर्चा)राम निवास यादव ने सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे हैं कदम के बारे में बताया उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों पर चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं ।भुगतान भी अब सीधे उनके खाते में आ रहा है फसल भेजते समय किसान को दलालों के चंगुल में नहीं फंसना पड़ रहा है।

विशिष्ट अतिथि सौरभ बाजपेयी ने कहा जल्द ही सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं लाने वाली है। अवध क्षेत्र के मंत्री रजनीश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसान को दलालों के चंगुल से मुक्त करा दिया है। पूर्व की सरकार में किसान को खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था अब उसे तुरंत खाद मिल रही है। फसल का उचित मूल्य भी मिल रहा है।

सम्मेलन के दौरान किसानों ने आवारा जानवरों की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की वहीं किसानों ने इन दिनों हो रहे अंधाधुंध बिजली कटौती से भी निजात दिलाने को कहा। कार्यक्रम में वीरेश सिंह शोभित सिंह तोमर ,ग्राम प्रधान बागीश यादव, बूथ अध्यक्ष व ग्राम सभा के समस्त किसान एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार