बाराबंकी: राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, जिला प्रशासन ने लिया सुरक्षा का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र जिले का प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा के प्रति चाक चौबंद है। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। रविवार को राष्ट्रपति अपने अयोध्या दौरे के दौरान प्रोडेनशियल ट्रेन से गुजरने वाले …

बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र जिले का प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा के प्रति चाक चौबंद है। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। रविवार को राष्ट्रपति अपने अयोध्या दौरे के दौरान प्रोडेनशियल ट्रेन से गुजरने वाले है। उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत कोई कोताही ना होने पाये इसके लिये प्रशासनिक अमला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा सुरक्षा बलो के साथ रेलवे स्टेशन का सघन निरिक्षण किया। यहां बैठे यात्रियों और गुजरने वाली ट्रेनों की तलाशी के साथ उनसे पूछताछ की गयी। जनपद की सीमा अयोध्या से मिलती है, इसलिये जिले स्तर पर सुरक्षा के इंतज़ामों में कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है। जिलाधिकारी ने कहा की इस समय बैठके जारी है, जिसमें पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। जरा असावधानी से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

बीते दिन एडीजी जोन डॉ. एस. एन. साबंत और आईजी अयोध्या डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिले अन्य सम्बंधित अधिकारियो के साथ बैठक करके राष्ट्रपति की सुरक्षा के इंतज़ामों के प्रति दिशा निर्देश जारी किये थे। गुरुवार को रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव, क्षेत्राधिकारी सदर आर. एस सोनकर, जीआरपी और अरपीएफ की टीमें मौजूद रही।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या दौरे के दौरान जिले की 54 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन पर रास्ते में पड़ने वाली सभी रेलवे क्रासिंग, मकान और संस्थान सुरक्षा के दायरे में रहेंगे। सरकारी ख़ूफ़िया तंत्र भी अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। राष्ट्रपति की ट्रेन का समय सुबह 9 बजे के करीब निर्धारित माना जा रहा है।

संबंधित समाचार