कानपुर: महापौर ने मिशन शक्ति-3 का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 3.0 का औपचारिक शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा नगर निगम मुक्तांगन मोतीझील में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई। महापौर ने पुरुष प्रधान समाज के बावजूद सेना, प्रशासनिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित …

कानपुर। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 3.0 का औपचारिक शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा नगर निगम मुक्तांगन मोतीझील में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई। महापौर ने पुरुष प्रधान समाज के बावजूद सेना, प्रशासनिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राशन कार्ड एवं जनधन खातों में महिलाओं को प्राथमिकता दिये जाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन द्वारा महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कूड़ा पृथक्कीकरण में महिलाओं की विशिष्ठ भूमिका बतायी। कोरोनाकाल में महिलाओं द्वारा मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सामान बनाने का जिक्र करते हुए नगर आयुक्त द्वारा आपदा को अवसर में बदलने में महिलाओं की भूमिका को सराहा गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ नोडल अधिकारी / अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता द्वारा मिशन शक्ति 3.0 के कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा ऐसे कार्यक्रम दिसंबर 2021 तक प्रतेक सप्ताह नगर निगम मुख्यालय जोन के वार्डो एवं नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में लगातार कराये जाने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा संचालित अनेक आर्थिक विकास व स्वावलंबन की दिशा में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति फेज-1.0 एवं फेज-2.0 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम मुख्यालय जोन के बाड़ों एवं स्कूलों में अभी तक कुल 104 कार्यक्रम कराये जा चुके हैं।

कार्यक्रम में कीर्ति अग्निहोत्री, कु. लक्ष्मी कोरी, विधि राज्यपाल, शोभा श्रीवास्तव, नमिता मिश्रा एवं अन्य पार्षदगण द्वारा भी महिला सशक्तिकरण पर संबोधित किया गया। डॉ. शिवा मिश्रा प्रांत उपाध्यक्ष सक्षम अनुराधा वार्ष्णेय समाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम का सफल संचालन जोनल अधिकारी पुजा त्रिपाठी एवं जन सम्पर्क अधिकारी नीरज पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त प्रथम मुख्य वित्त लेखाधिकारी एवं नगर निगम मुख्यालय की समस्त महिला कार्मिक उपस्थित रही।

संबंधित समाचार