बरेली: सरकारी भूमि पर बनी तस्कर प्रधान की कोठी की हुई पैमाइश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। 20 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़े गए पढ़ेरा के छोटे प्रधान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पुलिस स्मैक बेचकर जुटाई गई संपत्ति को सील करने में जुट गई है। इसके लिए गुरुवार को फरीदपुर तहसील की राजस्व टीम प्रधान के घर पहुंची और काली कमायी से सरकारी भूमि …

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। 20 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़े गए पढ़ेरा के छोटे प्रधान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पुलिस स्मैक बेचकर जुटाई गई संपत्ति को सील करने में जुट गई है। इसके लिए गुरुवार को फरीदपुर तहसील की राजस्व टीम प्रधान के घर पहुंची और काली कमायी से सरकारी भूमि पर बनायी गयी कोठी समेत अन्य संपत्तियों की फीता डालकर पैमाइश की। जल्द ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी और उसके बाद प्रधान की कोठी पर पुलिस बुलडोजर चला सकती है। अभी दो दिन तक प्रधान से और पूछताछ की जाएगी। इसमें कई और रहस्य खुलने वाले हैं।

फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव निवासी छोर्ट प्रधान को पुलिस ने 16 अगस्त की रात में घर से 20 किलो स्मैक के साथ उसे और उनके भतीजे को गिरफ्तार किया था। पुलिस से उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो पता चला की उसके पास एक ईंट भट्टा, एक बैटरी फैक्ट्री और गांव में 250 बीघा जमीन है।

इसकी जानकारी होने पर गुरुवार सुबह एसडीएम फरीदपुर कुमार धर्मेंद्र के निर्देश पर राजस्व विभाग की छह सदस्य टीम तस्कर प्रधान के गांव पहुंची। जहां टीम ने गांव में बनी तस्कर प्रधान की कोठी एवं ईंट भट्टे में और खेती की जमीन की पैमाइश की। टीम में पांच लेखपालों के साथ कानूनगो ने दिन भर भूमि की जांच पड़ताल की। इस दौरान फरीदपुर थाना फतेहगंज पूर्वी की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

बताया जाता है कि लेखपाल और कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार फरीदपुर पीके चौधरी को सौंप दी है। तहसीलदार डीके चौधरी ने बताया कि पांच लेखपाल और एक कानूनगो को मौके पर जांच पड़ताल करने के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। एक या दो दिन में रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम फरीदपुर और जिला अधिकारी बरेली को प्रेषित कर दी जाएगी।

प्रधान से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसकी संपत्ति की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे कब्जे में लिया जाएगा। -राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

संबंधित समाचार