अयोध्या: पुलिस ने पकड़ी 22 लाख रुपये की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पटरंगा थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, लगभग 22 लाख की रुपये की अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है, डीसीएम के द्वारा हरियाणा से शराब की खेप को विभिन्न प्रांतों में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जनपद के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर …

अयोध्या। पटरंगा थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, लगभग 22 लाख की रुपये की अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है, डीसीएम के द्वारा हरियाणा से शराब की खेप को विभिन्न प्रांतों में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जनपद के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर आल आउट अभियान चला रही है। जिसके क्रम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 188 गत्तों में बन्द 9332 बोतल शराब बरामद करतस्कर गिरफ्तार किया है।

एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने पटरंगा थाने में प्रेस कांफ्रेस कर शुक्रवार को जानकारी दी। बताया कि ऑपरेशन आल आउट के तहत पटरंगा पुलिस लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर खास ने अवैध शराब के बड़ी खेप ले जाने की सूचना दी।क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह थाने की पुलिस टीम के साथ रानीमऊ चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध डीसीएम यूपी 15 सीटी 1966 का पीछा कर रोक लिया। जिसमें लदे 188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलों में कुल 1630 लीटर विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

साथ ही तस्कर मनोज सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट नूनसर थाना बहल जनपद भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे जिला आबकारी निरीक्षक ने बरामद अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 22 लाख रुपये बताया है। बक़ौल एसपी ग्रामीण अवैध अंग्रेजी शराब को बिना किसी वैध परमिट के तस्करी कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचायी जा रही थी।

उपरोक्त बरामद शराब के सम्बन्ध में स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं 63/72 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय कार्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय की ओर से पुलिस टीम को 20000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक 188 गत्तो में इम्पीरियल ब्लू व किंग्स गोल्ड ब्रांड की लगभग 9332 बोतलें थीं जिसमे 1630 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब है।

संबंधित समाचार