अयोध्या: रानी पद्मावती समेत 16000 वीरांगनाओं को दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी में रानी पद्मावती सहित 16000 वीरांगनाओं 16 हजार दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मित्रमंच की ओर से किया गया। संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने देश के युवाओं को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए अनेक माध्यमों से अभियान चलाने की घोषणा की। बताया कि …

अयोध्या। रामनगरी में रानी पद्मावती सहित 16000 वीरांगनाओं 16 हजार दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मित्रमंच की ओर से किया गया। संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने देश के युवाओं को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए अनेक माध्यमों से अभियान चलाने की घोषणा की। बताया कि हिंदुस्तान के 15 राज्यों में और विश्व के आठ देशों मारीशस, थाईलैंड, नेपाल आदि में मित्र मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मां पद्मावती व 16 हजार वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बृहस्पतिवार रात हुए कार्यक्रम में वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज, अपना दल के प्रमोद सिंह, वेद राजपाल बतौर अतिथि शामिल हुए। मित्र मंच राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हिंदुस्तान की संस्कृति, इतिहास व सनातन धर्म को नष्ट करने का लगातार प्रयास किया था।

26 अगस्त 1303 में आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा राजा रतन सिंह को धोखे से शहीद करने के बाद जब गलत नजर मां पद्मावती पर डालने का प्रयास किया, तब मां पद्मावती ने 16000 वीरांगनाओं के साथ अपने सनातन संस्कृति व सतीत्व धर्म की रक्षा के लिए जोहर कर अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। ऐसी मातृशक्ति को हम नमन करते हैं। कार्यक्रम में मित्र मंच प्रदेश प्रभारी राजा पाठक, यश पाठक, पांडेय, शरद प्रताप सिंह, महिला मित्र मंच प्रदेश उपाध्यक्ष उपासना(काजल पाठक), अनीता सिंह, रतना जायसवाल, श्यामा शर्मा, कंचन राठौर आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार