सीतापुर: जमीनी विवाद में ग्रामीण को लगी गोली, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कस्बे में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। गोली लगने से जख्मी ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ग्रामीण ने गांव के ही एक भाजपा नेता सहित कई लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दो आरोपी …

सीतापुर। कस्बे में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। गोली लगने से जख्मी ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ग्रामीण ने गांव के ही एक भाजपा नेता सहित कई लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दो आरोपी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रामकोट कस्बा निवासी उत्तम मिश्रा व भाजपा नेता गुड्डू गुप्ता उर्फ प्रेम शंकर गुप्ता के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जमीन पर पड़ा कूड़ा उठाने को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर प्रेमशंकर पक्ष से फायरिंग कर दी गई। जिससे उत्तम मिश्रा को गोली लग गई। फायरिंग के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग दरवाजे बंद कर अपने घरों में दुबक गए। कस्बे में हुई फायरिंग की खबर से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गई। खबर पाते ही थाने से फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जख्मी ग्रामीण को अस्पताल भेजा। साथ ही एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। दारोगा सीपी यादव ने बताया अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर एक आरोपी रजनीश को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार