गोरखपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक ने चचेरी बहन को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल स्थित गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवक ने शुक्रवार की रात को अपनी चचेरी बहन पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे आनन- फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला  ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य …

गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल स्थित गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवक ने शुक्रवार की रात को अपनी चचेरी बहन पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे आनन- फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला  ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने स्थित नाजुक देख प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची।

प्राप्त बिबरण के अनुसार डड़वापार उर्फ पाण्डेय पार में बीते देर रात जमीनी विवाद को लेकर राम नाथ यादव की 19 साल की बेटी खुशबू उर्फ रिंकू को उसके सगे बड़े पिता के लड़के अमित ने तमंचे से रात में गोली मार दी। खुशबु अपनी माता को मायके छोड़ने के लिए गांव के बाहर गई थी और उसे छोड़कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान उसके बड़े पिता के बेटे अमित ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट और बाएं हाथ के अंगूठे में लगी।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए। आरोपित युवक गोली मार कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अमित मनबढ़ किस्म का युवक है और तमंचा  बराबर साथ रखता था। गांव के और लोगों को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।

इस प्रकरण पर सीओ गोला का कहना है कि घायल खुशबू की तहरीर पर देर रात धारा 307 आईपीसी में नामजद अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की लाचार व्यवस्था के कारण क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में बाढ़ आ चुकी है। क्षेत्र में रोज कहीं न कहीं घटनाएं घटित हो रही हैं

संबंधित समाचार