यूपी ने दूसरे राज्यों को छोड़ा पीछे, टीकाकरण में बनाया नया रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने कोरोना टीकाकरण में दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश, वेस्‍ट बंगाल समेत दूसरे कई राज्‍यों से आगे निकल कर सात करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी हैं। यह आंकड़ा देश के दूसरे प्रदेशों से कहीं अधिक है। शनिवार …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने कोरोना टीकाकरण में दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश, वेस्‍ट बंगाल समेत दूसरे कई राज्‍यों से आगे निकल कर सात करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी हैं। यह आंकड़ा देश के दूसरे प्रदेशों से कहीं अधिक है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूपी टीकाकरण के साथ ही सर्वाधिक जांच करने वाला प्रदेश है। ट्रिपल टी की रणनीति व टीकाकरण से यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में हैं।

प्रदेश में वैक्‍सीन की पहली खुराक 5 करोड़ 90 लाख से अधिक और वैक्‍सीन की दूसरी डोज 1 करोड़ 11 लाख से अधिक को दी जा चुकी है। मेगा वैक्सिनेशन ड्राइव के तहत यूपी में एक दिन में 30 लाख से अधिक डोज दी गई हैं। जिसमें एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर यूपी ने देश के दूसरे प्रदेशों के समक्ष नज़ीर पेश की। उन्होंने बताया कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश से देश के दूसरे प्रदेश टीकाकरण में कहीं पीछे हैं।

वेस्ट बंगाल में अब तक 3,88,18,895, केरल में 2,78,63,770,महाराष्ट्र में 5,66,99,572, दिल्ली में 1,31,49,889 और तमिलनाडु 3,10,20,485 ही वैक्सिनेशन किया गया है। यूपी में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्‍तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। तीन अगस्‍त को यूपी ने पांच करोड़ टीकाकरण कर एक रिकॉर्ड बनाया था। वहीं यूपी ने सात करोड़ टीकाकरण कर अपने निर्धारित टीकाकरण लक्ष्‍य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।  मिशन जून के तहत प्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों को वैक्‍सीन की डोज लगाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया था लेकिन प्रदेश में इससे कहीं अधिक एक करोड़ 29 हजार टीके की डोज दी गई।

संबंधित समाचार