बरेली: मिनी बाईपास पर कूड़ाघर से सड़क पर फैला रहता कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास पर जहां नया बस अड्डा बनाने की तैयारी है। उसके ठीक सामने नगर निगम ने कूड़ाघर बना रखा है। इसकी वजह से पूरी सड़क पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा रहता है। यहां मरे हुए जानवर भी पड़े रहते हैं, जिससे वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के रहने …

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास पर जहां नया बस अड्डा बनाने की तैयारी है। उसके ठीक सामने नगर निगम ने कूड़ाघर बना रखा है। इसकी वजह से पूरी सड़क पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा रहता है। यहां मरे हुए जानवर भी पड़े रहते हैं, जिससे वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के रहने वाले शरद सक्सेना का कहना है कि कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की लेकिन निगम के अधिकारी हमेशा ये आख्या लगा देते हैं कि यह कूड़ाघर जनहित में है।

लोगों का कहना है कि क्या यही स्मार्ट सिटी होती है, जहां सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए जाते हैं। मरे हुए जानवर डाल दिए जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियों के भी फैलने का खतरा बना हुआ है। दिक्कत यह भी है कि मिनी बाईपास पर बने इस कूड़ाघर में जब कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी लगाई जाती है तो पूरा सड़क जाम हो जाती है।

शरद सक्सेना ने बताया कि शनिवार को कूड़ाघर के पास से एक लड़का साइकिल से जा रहा था, तभी जेसीबी ने उसे पीछे से टक्कर दी। ऐसे में कूड़ाघर के कारण किसी न किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

संबंधित समाचार