बरेली: आदेश के बाद भी पुलिस से नहीं मिली मदद, एसएसपी कार्यालय पहुंचे किन्नर
बरेली, अमृत विचार। असली और नकली किन्नरों का विवाद पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। वहीं खुद को असली बताने वाले किन्नर लगातार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि कुछ नकली किन्नर उनके क्षेत्र में पहुंचकर वसूली का काम कर रहे हैं। साथ ही विरोध करने पर …
बरेली, अमृत विचार। असली और नकली किन्नरों का विवाद पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। वहीं खुद को असली बताने वाले किन्नर लगातार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि कुछ नकली किन्नर उनके क्षेत्र में पहुंचकर वसूली का काम कर रहे हैं। साथ ही विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है।
बारादरी क्षेत्र के जगतपुर गौटिया के रहने वाले सनम किन्नर ने बताया कि वह अपनी साथी अरशद उर्फ डॉली के साथ शादी, विवाह व अन्य आयोजनों में बधाई करने का काम करती हैं। आरोप है कि रिठौरा के रहने वाले कुछ लोग उनके इलाके में आकर वसूली करते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं।
वहीं एक आदमी का लिंग परिवर्तित कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी नकली किन्नर हैं और बीबी बच्चों वाले हैं। विरोध करने पर आरोपी किसी लड़के का अपहरण कर लिंग परिवर्तित कराकर झूठे आरोपों में में फंसाने की धमकी भी देते हैं। इसके अलावा आरोपी जान से मारने की भी धमकी देते रहते हैं। कुछ समय पहले पीड़ितों की शिकायत पर बारादरी पुलिस को मामले के समाधान के आदेश दिए थे लेकिन लेकिन अभी तक पुलिस समाधान नहीं कर सकी है।
