बरेली: बजट न मिलने के चलते 300 बेड अस्पताल से हटाया जाएगा फर्म से अनुबंधित स्टाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में अनुबंधित फर्म के माध्यम से राज्य वित्त आयोग की ओर से रखे गए कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 300 बेड अस्पताल में स्टाफ की कमी न हो इसके लिए सीएचसी-पीएचसी से स्टाफ को तैनात कर …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में अनुबंधित फर्म के माध्यम से राज्य वित्त आयोग की ओर से रखे गए कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 300 बेड अस्पताल में स्टाफ की कमी न हो इसके लिए सीएचसी-पीएचसी से स्टाफ को तैनात कर दिया गया है।

कोरोना की पहली लहर के दौरान आनन-फानन में 300 बेड अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया गया। इस दौरान डीएम नितीश कुमार के नेतृत्व में राज्य वित्त आयोग की ओर से स्टाफ को कोविड अस्पताल में तैनात किया गया। हालांकि ये स्टाफ अनुबंधित फर्म की ओर से तैनात किया गया। तीसरी लहर की आशंका के बीच सीएमओ के निर्देश से स्टाफ में खलबली मच गई है।

हालांकि स्टाफ की सेवा समाप्ति 31 अगस्त से की जाएगी। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि स्टाफ की सेवा समाप्ति के निर्देश आ चुके हैं। सेवा समाप्ति में स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, डाटा ऑपरेटर आदि की सेवा समाप्ति की गई है। इसको लेकर स्टाफ को भी सूचित कर दिया गया है। सेवा समाप्ति के लिए बजट का अभाव बताया जा रहा है। वहीं, तमाम सीएचसी से चार चिकित्सा अधीक्षक व छह स्टाफ नर्स को 300 बेड अस्पताल में तैनात किया गया है।

300 बेड अस्पताल में पहुंचे 100 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर व पांच वेंटिलेंटर
तीसरी लहर की आशंका को लेकर शासन की ओर से शनिवार को 100 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर व पांच वेंटिलेंटर 300 बेड अस्पताल परिसर में पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये वेंटिलेंटर हैदराबाद से आए हैं।

वहीं, अस्पताल के प्रभारी डा. पवन कपाही ने बताया कि 300 बेड अस्पताल तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह तैयार है। मॉक ड्रिल के दौरान सभी वेंटिलेंटरों को चालू कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निगरानी में तैयारियों को परखा गया है। 300 बेड अस्पताल तीसरी लहर के दौरान संक्रमितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

300 बेड अस्पताल में 31 अगस्त तक अनुबंधित स्टाफ की सेवा समाप्ति को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्टाफ को अस्पताल में तैनात किया गया है। -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ।

संबंधित समाचार