विकास कार्य कराने में बरेली ने लखनऊ को पीछे छोड़ा, प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश ने शनिवार को सभी जनपदों की जुलाई माह की रैंकिंग जारी की है, जिसमें बरेली जनपद विकास कार्यों को कराने को लेकर प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। मई माह में प्रदेश में चौथे नंबर पर रही बरेली ने अब लखनऊ को भी पीछे छोड़ दिया …

बरेली, अमृत विचार। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश ने शनिवार को सभी जनपदों की जुलाई माह की रैंकिंग जारी की है, जिसमें बरेली जनपद विकास कार्यों को कराने को लेकर प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। मई माह में प्रदेश में चौथे नंबर पर रही बरेली ने अब लखनऊ को भी पीछे छोड़ दिया है।

शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों में जनपद में लागू 45 इंडीकेटर्स में से 40 इंडिकेटर में ग्रेड प्राप्त करने पर प्रदेश स्तर पर बरेली का गुणगान हो रहा है। वहीं, पीलीभीत 14 वें तो शाहजहांपुर का नाम 26 नंबर पर आया है। जबकि विकास कार्य कराने में बदायूं जनपद पिछड़ रहा है।

इस बार की रैकिंग में बदायूं का 33 वां नंबर पर आया है। मई की रैकिंग में प्रदेश में चौथे नंबर पर रहने वाली बरेली की रैकिंग बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने काफी मेहनत की है। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में कुल कृषक परिवार के सापेक्ष पोर्टल पर फीड डाटा का प्रतिशत 104.64, वर्ष 2019-20 तक कुल लक्षित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों की संख्या के सापेक्ष क्रियाशील किये वेलनेस सेन्टरों की संख्या का प्रतिशत 89.87, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की प्रगति के सापेक्ष कृत कार्यवाही का प्रतिशत 92.61, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला समूह गठन के लक्ष्‍य के सापेक्ष गठित समूहों की संख्‍या का प्रतिशत 83.33, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मानव दिवस सृजित करने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का प्रतिशत 91.25, मुख्‍यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण आवासों का प्रतिशत 92.59, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में खाद्यान्न वितरण की प्रगति का प्रतिशत 99.99, कन्‍या सुमंगला योजना में अग्रसारित आवेदन पत्रों के सापेक्ष कुल लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या का प्रतिशत 80.58, दुग्‍ध समीतियों का गठन एवं पुर्नगठन में सक्रिय समीतियों का पंजीकृत/नवगठित और पुर्नगठित समीतियों की प्रगति का प्रतिशत 88.67 रहा है।

संबंधित समाचार