बरेली: युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, एक दिन पहले ही पिता ने एक युवक पर छेड़छाड़ का दर्ज कराया था मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के सुभाष नगर इलाके के सर्वोदय नगर की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने बाथरूम में शॉवर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को उसका शव दुपट्टे से लटका मिला। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचित गया। पुलिस ने शव को …

बरेली, अमृत विचार। शहर के सुभाष नगर इलाके के सर्वोदय नगर की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने बाथरूम में शॉवर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को उसका शव दुपट्टे से लटका मिला। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचित गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि सुसाइड से एक दिन पहले मृतिका के पिता ने अशोक नगर के रहने वाले एक युवक पर मृतिका से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सुभाष नगर में ही हुई थी छेड़छाड़
युवती के सुसाइड से एक दिन पहले उसके पिता ने सुभाष नगर थाने में एक छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मढ़ीनाथ के अशोक नगर का रहने वाला एक युवक ने उनकी बेटी के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। जिन्हें लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी। आरोप है कि शनिवार को उनकी बेटी बाजार से सब्जी लेने जा रही थी। इसी बीच आरोपी युवक अपने एक दोस्त के साथ आया और उनकी बेटी का जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसके बाद लड़की की चीख पुकार पर लोगों ने उसे बचाया था।

किसान यूनियन वालों ने आकर बचाया
पुलिस की माने तो छेड़छाड़ के समय वहां पर हंगामा हो गया। युवती को बचाने के लिए आस-पास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद वहां पर किसान यूनियन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी। मगर इसी बीच लड़की ने भी सुसाइड कर लिया।

पिता सुभाष नगर में ही चलाते है एक क्लीनिक
पुलिस के मुताबिक मृतिका के पिता सुभाष नगर में ही एक क्लीनिक चलाते है। वह मूल रूप से बदायूं के वजीरगंज इलाके के रहने वाले है। उनके दो बेटी एक बेटा है। मगर उनकी बड़ी बेटी ने सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़े-

बरेली: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, आरोप- डॉक्टर से फट गई मृतिका की आंत

संबंधित समाचार