अमरोहा: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी है। तहसीलदार ने नोटिस जारी कर लेखपाल से जवाब मांगा है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते दिखाई दे …

अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी है। तहसीलदार ने नोटिस जारी कर लेखपाल से जवाब मांगा है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते दिखाई दे रहा है। मामले में रिश्वत लेने का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

वीडियो में धनौरा तहसील में तैनात लेखपाल अजय जवाहर रिश्वत लेते दिखाई दे रहे है। क्षेत्र के गांव फतेहउल्लाह पुर निवासी किसान गुरविंदर सिंह का आरोप है कि मुझे अपनी जमीन के बंटवारे के कागज बनवाने थे। जिसको लेकर वह लेखपाल अजय जवाहर के पास गया। लेखपाल ने किसान से कागज बनाने की एवज में सुविधा शुल्क की मांग की।

किसान के पास कुछ ही पैसे थे जो गुरविंदर ने निकालकर लेखपाल को दे दिए। लेकिन लेखपाल ने सौ रुपए को बहुत कम बताया और वह रुपए अपनी जेब में रख लिया। सौ रुपए लेने के बाद भी लेखपाल अजय जवाहर ने किसान को बंटवारे की कागज नहीं बनाये।

किसान ने चुपके से मोबाइल से लेखपाल का पैसे लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बाबत उपजिलाधिकारी मांगेराम से बात की तो उन्होंने बताया कि रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो संज्ञान में आते ही तत्काल निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। किसी कर्मचारी के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा