सीतापुर: नवनिर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा का कस्बे में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत में कस्बे के कमल तिराहे से बिसवा चौराहे तक पद यात्रा किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम में गोंदलामऊ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व …

सीतापुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा का कस्बे में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत में कस्बे के कमल तिराहे से बिसवा चौराहे तक पद यात्रा किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की।

कार्यक्रम में गोंदलामऊ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रकाश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, पुष्कर गुप्ता, रवीन्द्र रावत, प्रेम दीप जयसवाल, बच्चे बाजपेई, अनिल मिश्रा, सुभाष गिरि, प्रतीक सिंह, रमेश रावत, गोलू रावत, सौरभ सिंह, गौरव मिश्रा सहित दर्जनों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा कमलापुर में भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। कमलापुर चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें अनिकेत सिंह, अमर बाजपई, कुलदीप शुक्ला, अंकित कश्यप, चंद्रकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार