बरेली: नेपाल के नायब काजी के साथ दरगाह पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेपाली उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को हाजरी देने के लिए दरगाह आला हजरत पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित करने के साथ दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने 10 उलेमा को खिलाफत भी दी। इस दौरान मंजरे इस्लाम के वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि नेपाल के मुसलमानों में सूफी विचारधारा …

बरेली, अमृत विचार। नेपाली उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को हाजरी देने के लिए दरगाह आला हजरत पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित करने के साथ दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने 10 उलेमा को खिलाफत भी दी। इस दौरान मंजरे इस्लाम के वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि नेपाल के मुसलमानों में सूफी विचारधारा के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन अहसन मियां ने नेपाल के करीब छह जनपदों से नायाब काजी की अगुवाई में 25 आलिमों, मुस्लिम पत्रकारों, समाजिक कार्यकर्ताओ के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है।

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेपाली प्रतिनिधिमण्डल दरगाह-ए-आला हजरत पहुंचा, जहां टीटीएस के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। रात को दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के साथ प्रतिनिधि मण्डल की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसको संबोधित करते हुए सुब्हानी मियां ने कहा कि अमन और भाईचारे को बढ़ावा देना मरकज-ए-अहले सुन्नत का पैगाम है।

अहसन मियां ने कहा कि नेपाल में मसलक-ए-आला हज़रत को मजबूती देने के लिए जहां भी जरूरत पड़ेगी सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण आईटी सेल के अध्यक्ष मोहम्मद जुबैर रजा खां ने किया। टीटीएस के शाहिद खां नूरी, औरंगज़ेब खां नूरी, परवेज खां नूरी, हाजी जावेद खां, ताहिर अल्वी, अजमल नूरी, मंजूर खां, साजिद, शान सुब्हानी, यूनुस गद्दी, जोहेब, सैयद माजिद, काशिफ, सैय्यद एजाज आदि मौजूद रहे।

नेपाली प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से सैयद गुलाम हुसैन मजहरी, नवल परासी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल, मौलाना नूर मोहम्मद बरकाती जनरल सेक्रेटरी राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल, मौलाना मुश्ताक अहमद बरकाती राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल आदि मौजूद रहे। सोमवार को इत्तेहाद उलेमा-ए हिन्द और नेपाल कान्फ्रेंस का आयोजन दरगाह पर होगा। दोपहर 3 बजे टीटीएस की ओर से नेपाली प्रतिनिधि मंडल का स्वागत और अभिवादन के साथ सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित समाचार