बरेली: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कोशिश में अपना दल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल एस ने संगठन की मजबूती पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाए। इसको लेकर रविवार को नवाबगंज विधानसभा के ग्राम बरखन, हरचंदपुर, खतौआ, अधकटा, नकटी नरायनपुर, चन्दपुर आदि ग्राम पंचायत में जनचौपाल कार्यक्रम का …

बरेली, अमृत विचार। मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल एस ने संगठन की मजबूती पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाए। इसको लेकर रविवार को नवाबगंज विधानसभा के ग्राम बरखन, हरचंदपुर, खतौआ, अधकटा, नकटी नरायनपुर, चन्दपुर आदि ग्राम पंचायत में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव विधिमंच एड. अनुज कुमार गंगवार और जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल के नेतृत्व में हुआ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल केंद्र में पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय के गठन की मांग लगातार कर रही हैं। हमारी पार्टी 2021 की जनगणना को जातिवार कराने की पक्षधर है। इसलिए जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा हमें पूरा भरोसा है कि शीर्ष नेतृत्व हमें गठबंधन में चुनाव लड़ने को नवाबगंज सीट अवश्य देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश पटेल और संचालन डा. पोशाकी लाल का रहा। छोटे लाल,अमित गंगवार, प्रेमपाल मौर्य, पूर्व प्रधान मुन्ना लाल, मुनीश, सुरेश चन्द्र, परमेश्वरी दयाल, नरेश, सत्यपाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार