बिजनौर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। जंगल से घास लेने गया किसान खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोमवार की …
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। जंगल से घास लेने गया किसान खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोमवार की देर शाम ग्राम मुस्सेपुर निवासी सहदेव सैनी पुत्र रामकुमार सैनी जंगल से पशुओं के लिए घास लेने गया था।
जानकारी के अनुसार खेत में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिरा पड़ा था। जिस पर अचानक उसका पैर पड़ गया। तार में आ रहे करंट से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गये और पुलिस व विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। लेकिन, ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग से जर्जर तारों को बदलवाने की गुहार लगाने के बाद भी तार नहीं बदले गए। जिससे किसान की जान चली गई। ग्रामीणों ने किसान का शव नहीं उठने दिया।
