फिरोजाबाद: वायरल बुखार से 10 दिन में 41 की मौत, परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। वहां पर मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया और उपस्थित भर्ती मरीजों से बात की। अस्पताल के स्टाफ से बातचीत करते हुए सुदामापुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिलेभर में इस बीमारी से 32 बच्चे और आठ वयस्कों की मौत हुई है। निरीक्षण के …

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। वहां पर मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया और उपस्थित भर्ती मरीजों से बात की। अस्पताल के स्टाफ से बातचीत करते हुए सुदामापुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिलेभर में इस बीमारी से 32 बच्चे और आठ वयस्कों की मौत हुई है। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जिले में डेंगू के संदिग्ध मामले पाए गए हैं। यहां 18 अगस्त को पहला मामला सामने आया था। तेजी से यहां के आठ से नौ मुहल्लों में संदिग्ध डेंगू के मामले देखने को मिले।

स्थानीय स्तर पर जागरूकता का अभाव था। लोगों ने लोकल स्तर पर निजी या प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया था। कुछ लोग अपनी सुविधा के अनुसार उपचार करा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को जब इसकी जानकारी हुई तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज में वार्ड बनाया गया। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज को इस बीमारी के आने वाले मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में हुई तीन बच्चों की मौत

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में तीन बच्चों की डेंगू से मौत हुई। बाकी बच्चे और युवाओं की मौत प्राइवेट और आगरा में हुई हैं। जिले भर में लगभग 32 बच्चे और सात वयस्क की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन और सर्विलांस की टीम को भेजकर जांच करा रहे हैं। इसमें पता चल सकेगा कि यहां डेंगू है या फिर कोई और बीमारी। मेडिकल कॉलेज में मेन पावर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में बेहतर उपचार के लिए यहां पर निर्देश दिए हैं। हर मरीज को प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाने की बजाय सरकारी एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने की सलाह दी है।

तीन जिलों में विशेष डॉक्टरों की टीम जाएगी भेजी, आदेश जारी

प्रदेश के कई जिलों मे बुखार का कहर जारी है। बुखार के शिकार बच्चे हो रहे हैं। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में तमाम बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, कोरोना बार-बार रूप बदल रहा है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में रहस्यमय वायरल बीमारी को रोकने लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इन तीनों जिलों में विशेष डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी। सोमवार को शासन द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि लक्षणों और हालातों के हिसाब से तत्काल प्रभाव से सभी इंतजाम किए जाए। प्रदेश के इन तीनों जिलों में पिछले कई दिनों से इस बीमारी से ग्रसित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार