यूपी: ईको गार्डेन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा- पिछड़े वर्ग के साथ हो रहा अन्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार ने सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया। लल्लू आज आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिये ईको गार्डेन पहुंचे थे। आंदोलनकारियों के साथ हुए अन्याय पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़ा वर्ग …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार ने सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया। लल्लू आज आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिये ईको गार्डेन पहुंचे थे। आंदोलनकारियों के साथ हुए अन्याय पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़ा वर्ग का अधिकार हड़पने की साजिशकर्ता योगी सरकार है।
इसके साथ ही कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, ”भर्ती की मेरिट, कैटगरी, गुणांक के क्रम की जो सूची बनती है जिसे भर्ती की ‘मदर लिस्ट’ कहते है। सरकार इतनी ही कथित तौर पर स्वच्छ है तो 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की ‘मदर लिस्ट’ को जारी क्यों नहीं करती? मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी स्पष्ट करें अन्यथा नौजवान जवाब देने को तैयार है”।
भर्ती की मेरिट, कैटगरी, गुणांक के क्रम की जो सूची बनती है जिसे भर्ती की 'मदर लिस्ट' कहते है।
सरकार इतनी ही कथित तौर पर स्वच्छ है तो 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की 'मदर लिस्ट' को जारी क्यों नहीं करती?
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी स्पष्ट करें अन्यथा नौजवान जवाब देने को तैयार है। pic.twitter.com/WvVZaoJlcu
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) August 30, 2021
इस अन्याय व अधिकार हड़पने वाली योगी सरकार विरुद्ध पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण आंदोलन साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही योगी सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती में अपारदर्शितापूर्ण कृत्य कर पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकार को हड़पने में कोई हिचक नहीं दिखायी। इस सरकार के लिये नियम- कायदे संविधान का कोई महत्व नहीं रह गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़े वर्ग के कोटे को हड़पने की साजिश की पुष्टि कर सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी, उसके बाद भी यह सरकार अपने कृत्यों को छुपाने के लिये झूठ पर पर्दा डालने के लिये रिपोर्ट को ही असत्य बताकर सबको गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों के न्याय के लिये किये जा रहे संघर्ष में कांग्रेस साथ खड़ी है उन्हें समर्थन करती है।
