यूपी: बसपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अलीगढ़ से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजीत बालियान समेत कई दलों के नेताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी को सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अजीत बालियान के अलावा देवरिया जिले से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी और मुरलीमनोहर जायसवाल, …

लखनऊ। अलीगढ़ से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजीत बालियान समेत कई दलों के नेताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी को सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अजीत बालियान के अलावा देवरिया जिले से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी और मुरलीमनोहर जायसवाल, शिरोमणि अकालीदल के प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर निवासी सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, इंटक नेता व मुंगराबाद शहपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रीति तिवारी, सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रहीं सोनम किश्ती, सामाजिक कार्यकर्ता वैभव चतुर्वेदी आदि अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए।

स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद वाली पार्टी नहीं है, बल्कि दलित, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद गीता शाक्य तथा अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार