बरेली: इज्जत नगर पुलिस ने प्रधान पक्ष के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। एक दिन पहले करमपुर चौधरी की प्रधान ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव करने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं अब दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इज्जत नगर इलाके के करमपुर चौधरी …
बरेली, अमृत विचार। एक दिन पहले करमपुर चौधरी की प्रधान ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव करने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं अब दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इज्जत नगर इलाके के करमपुर चौधरी की प्रधान सुगरा बेगम ने शनिवार को थाना दिवस पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।
आरोप था कि ग्राम विकास योजना के तहत बन रही चकरोड का काम रुकवाते हुए मजदूरों व अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत से नाराज आरोपियों ने प्रधान के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट व जमकर पथराव किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। तहरीर के आधार पर इज्जत नगर पुलिस ने वल्लाम खां, हसन खां, बाबू जी व जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं रविवार को आरोपी पक्ष की ओर से प्रधान पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ शिकायत की गई।
दूसरे पक्ष के ननुका उर्फ वल्लाम खां ने बताया कि रविवार को उनका लड़का हसन खां अपनी मां हासमीन को दवा दिलवाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में प्रधान पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैस होकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तसब्बर खां, अबरार खां, इकरार खां, अलीम खां, विलाल खां, बब्लू, सुगरा बेगम व फारुक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
