बरेली: 10 सितंबर से जिले में शुरू होगा शारदा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए 10 सितंबर से जिले में शारदा अभियान शुरू होगा। इसके तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन, पंजीकरण एवं नामांकन किए जाएंगे। पहले चरण में स्कूल नहीं जा रहे व स्कूल में नामांकन न होने वाले 5 से 14 वर्ष के बच्चों …

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए 10 सितंबर से जिले में शारदा अभियान शुरू होगा। इसके तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन, पंजीकरण एवं नामांकन किए जाएंगे। पहले चरण में स्कूल नहीं जा रहे व स्कूल में नामांकन न होने वाले 5 से 14 वर्ष के बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।

दूसरे चरण में ईंट-भट्ठे, खदान में काम करने वालों के बच्चे शामिल किए जाएंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले वह बच्चे जिनकी आयु एक जुलाई 2021 को पांच वर्ष हो गई हो उनका अनिवार्य रूप से प्राथमिक स्कूल की कक्षा एक में नामांकन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों के साथ ही बच्चों को स्कूल में आकर पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सिर्फ बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि ऐसे बच्चे जो शिक्षा से दूर हैं उनका नामांकन स्कूल में कराना भी है। विभाग की ओर से निर्देश मिलने के बाद अब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापकों को इसके लिए अपने स्तर से तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं।

दो चरणों में चलेगा अभियान
शारदा अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक तथा दूसरा चरण 15 अक्टूबर से 31 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अमान्य विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को प्रोत्साहित कर परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। संबंधित अमान्य विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार