हल्द्वानी: बुद्ध पार्क में युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ दिया धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन कार्यक्रम के विरोध में मोदी सरकार के धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रिंस ने कहा कि मोदी सरकार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन कार्यक्रम के विरोध में मोदी सरकार के धरना प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रिंस ने कहा कि मोदी सरकार देश की छह लाख करोड़ रुपए की संपत्तियों का बाजारीकरण करने की साजिश कर रही है।
विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनियां ने कहा कि केंद्र सरकार की सिर्फ हम दो और हमारे दो की चिंता है बाकी 130 करोड़ देशविसयों से कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार सिर्फ अडानी और अंबानी के हितों की चिंता है।
गुस्साए कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदीप नेगी, हृदयेश कुमार, त्रिलोक कठायत, प्रदीप बिष्ट, जीवन बिष्ट, शादाब हुसैन, पूरन बिष्ट, रवि आर्या, पंकज अधिकारी, मनोज भट्ट, योगेश सुयाल, मानस बेलवाल, अंकित परिहार, रक्षित शर्मा, भानू पडलिया, सुमित कुमार, शानू अल्वी, करन अधिकारी, सूरज, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
