लखनऊ: पुलिस ने किया शातिर चोरों के गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के पश्चिम जोन की ठाकुरगंज पुलिस और डीसीपी की सर्विलांस की टीम ने आज ठाकुरगंज क्षेत्र मे हुई प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर हुई चोरी समेत चार बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों और चोरो से चोरी का माल खरीदने वाले तीन सोनारों को …

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के पश्चिम जोन की ठाकुरगंज पुलिस और डीसीपी की सर्विलांस की टीम ने आज ठाकुरगंज क्षेत्र मे हुई प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर हुई चोरी समेत चार बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों और चोरो से चोरी का माल खरीदने वाले तीन सोनारों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा मे सोने चांदी के जेवर , करीब डेढ़ लाख रूपए की नकदी, एक स्कूटी और चोरी की वारदात मे इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए है।

ठाकुरगंज पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नानक नगर सुनारो वाली गली ठाकुरगंज के रहने वाले मो. आरिफ, पंत नगर खुर्रम नगर इन्दिरा नगर के रहने वाले इब्राहीम लोधी और पैगम्बरपुर महमूदाबाद सीतापुर के रहने वाले तालिब को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो पता चला की चोरों का ये गैंग चोरी किए गए जेवरात को रामपुर मथुरा सीतापुर के रहने वाले सोनार प्रवीण गुप्ता, रामपुर मथुरा सीतापुर के रहने वाले सोनार मदन सोनी और त्रिवेणी नगर अलीगंज के रहने वाले सोनार विष्णु को सस्ते दामों मे बेचते थे। चोरों के द्वारा बताए गए सुनारों को भी पुलिस ने दबोच लिया।

एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरो के गैंग का सगना इब्राहीम लोधी है और इसके खिलाफ विभिन्न थानो मे 14 मुकदमे दर्ज है उन्होंने बताया कि आरिफ के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज है मल रूप से जिला रायबरेली के रहने वाले आरिफ के घर की कुर्की की कार्यवाही भी हो चुकी है उन्होंने बताया कि चोरों का ये गिरोह अन्तराज्जीय स्तर का गैंग है उन्होने बताया कि शातिर चोरों के गैंग का पर्दाफाश करने वाली पुलिस की टीम को डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने 20 हजार रूपए का पुरूस्कार देने का एलान भी किया है।

उन्होंने बताया कि चोरो की गिरफ्तार के लिए मेहनत कर रही टीम अगर जरा सा चूक जाती तो मुमकिन है कि चोरों के गैंग का सरगना इब्राहीम लोधी नेपाल भाग जाता इब्राहीम नेपाल भागने के लिए बस मे सवार हो गया था लेकिन बस स्टार्ट होने से पहले पुलिस को पता चल गया और इब्राहीम पकड़ लिया गया इब्राहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके दो साथी और चोरी का माल खरीदने वाले तीन सोनार दबोच लिए गए। राजेश ने बताया कि चोरो के गिरोह का एक सक्रिय सदस्य रईस इन दिनों नेपाल मे छुप का रह रहा है उनका कहना है कि शातिर चोरों के इस गिरोह का भंण्डाफोड़ करने में एसीपी चाौक आईपी सिंह की अहम भूमिका रही है। पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार किए गए चोरों ने अब तक कुल कितनी चोरी की वारदातो को अन्जाम दिया है और इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज