पटना: रेलवे स्टेशन के पास दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाला जामिया नगर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दक्षिण पूर्व जिले के थाना जामिया नगर की पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित एक अपराधी अशफाक अहमद को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अशफाक ने पटना में एक शख़्स की हत्या करने के बाद यहाँ जामिया नगर इलाक़े में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने अपराधियों …

दक्षिण पूर्व जिले के थाना जामिया नगर की पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित एक अपराधी अशफाक अहमद को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अशफाक ने पटना में एक शख़्स की हत्या करने के बाद यहाँ जामिया नगर इलाक़े में छिपकर रह रहा था।

पुलिस ने अपराधियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसे जाकिर नगर से गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार लगातार पूछताछ करने पर आरोपी अशफाक ने बताया किया कि वह जाकिर नगर में रेहड़ी-पटरी का काम करता है। लॉकडाउन की अवधि में वह पटना शहर में अपने पैतृक गांव में था। वहाँ उसका अपने दोस्त पंकज से पैसों का कुछ विवाद था इसलिए 27 जुलाई को उसने अपने सहयोगी मित्रों के साथ मिलकर पटना रेलवे स्टेशन के पास पंकज की गोलीमारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद वह बिहार से यहाँ जामिया नगर आ गया और उसने अपनी पहचान अशफाक से बदलकर अशरफ कर ली। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तारी के संबंध में संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई है।

यह भी पढे़ – लखनऊ: निजी सचिव आत्महत्या मामले में एसओ व दारोगा निलंबित, जानें वजह?

संबंधित समाचार