फतेहपुर: टोल प्लाजा पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, भाभी की मौत, देवर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल से बहन के घर जा रही महिला को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बड़ौरी टोल प्लाजा पर टक्कर मार दी जिससे महिला गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना में देवर …

फतेहपुर। अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल से बहन के घर जा रही महिला को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बड़ौरी टोल प्लाजा पर टक्कर मार दी जिससे महिला गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना में देवर भी घायल हुआ है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहरवापुर निवासी इक्कीस वर्षीय अंकित कुमार अपनी भाभी विनीता देवी उम्र 25 वर्ष को साथ लेकर मोटरसाइकिल से विनीता की बहन के गांव चितौरा जा रहा था कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ही बड़ौरी टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी, जिससे उछलकर विनीता देवी रोड पर गिर पड़ी।

तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। देवर अंकित को भी गंभीर चोटें आई हैं। हाईवे पर तैनात एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल फतेहपुर भेजा गया जहां चिकित्सकों ने विनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही विनीता देवी की ससुराल में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार