यूपी: आनंदीबेन पटेल ने कहा- तैयारी मजबूती से करेंगे तो कोरोना आपको छू भी नहीं पाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार ने पहले से पूरी तैयारियां कर रखी हैं, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से करना होगा और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अगर हम मजबूती से से …

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार ने पहले से पूरी तैयारियां कर रखी हैं, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से करना होगा और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अगर हम मजबूती से से तैयारी करेंगे तो हमें छू भी नहीं पाएगा।

उक्त बातें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को सरस्वती कुंज निरालानगर स्थित राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया डिजिटल सूचना संवाद केंद्र में आयोजित ‘बच्चे हैं अनमोल’ कार्यक्रम के 25वें अंक में कहीं। इस कार्यक्रम में विद्या भारती के शिक्षक, बच्चे और उनके अभिभावक सहित लाखों लोग आनलाइन जुड़े थे, जिनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

राज्यपालन ने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में जिस प्रकार से हमारी दिनचर्या व खान-पान बदला है, उससे हमारे बच्चे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उनके खानपान, आहार-विहार और उठने-जागने पर ध्यान देना होगा।

संबंधित समाचार